by Roopali Sharma | NOV 02, 2024
Image Credit: Google
Image Credit: Google
रात को सही से ना सोएं तो अगला दिन आलस्य से भरा होता है और काफी चिड़चिपड़ापन भी रहता है, इसलिए पर्याप्त और बेहतर नींद लेना जरूरी है
Image Credit: Google
ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें नींद नहीं आती और सो भी गए तो बार-बार नींद टूटती रहती है
Image Credit: Google
कई स्टडीज में यह पाया गया है कि जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है, उन्हें कई प्रकार के स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है
Image Credit: Google
लेकिन क्या आप जानते हैं इसका कारण गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. तो चलिए जानते हैं इस बीमारी के बारे में
Image Credit: Google
इंसोमनिया एक स्लीपिंग डिसऑर्डर है. ये समस्या ज्यादातर वर्क प्रेशर, फिजिकल एक्टिविटी में कमी, चिंता, के कारण से होती है
Image Credit: Google
ऐसे में अपने स्लीप पैटर्न को सही करना बेहद जरूरी है. आप 4321 रूल फॉलो कर सकते हैं, आइए जान लेते हैं क्या है ये
Image Credit: Google
4321 रूल में 4 का मतलब सोने से चार घंटे पहले चाय-कॉफी ना लें, इनमें मौजूद कैफीन नींद में खलल डाल सकता है
Image Credit: Google
4321 में 3 की बात करें तो सोने से 3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए ताकि वो पच सके और आप हल्का महसूस करेंगे तो नींद भी बेहतर आएगी
Image Credit: Google
2 यानी सोने से 2 घंटे पहले ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से रात में बार-बार यूरीनेशन के लिए आपकी नींद टूटती रहेगी
Image Credit: Google
सोने से एक घंटा पहले मोबाइल, लैपटॉप, आदि किसी भी प्रकार के स्क्रीन से दूरी बना लें. आंखों के लिए अच्छा है और नींद भी बेहतर आएगी
Image Credit: Google
इस तरह आप अपने स्लीप पैटर्न में सुधार ला सकते हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर कदम बढ़ा सकते हैं