दही में चीनी या नमक..क्या मिलाना ज्यादा फायदेमंद?

By Roopali Sharma

Moneycontrol News May 01, 2024

गर्मियों में लोग दही और दही से बनी चीज़ों का सेवन बहुत ज़्यादा करते हैं

उमस भरे मौसम में इसका सेवन आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दही को बेहद शुभ भी माना गया है

वहीं, कई लोग दही में नमक या चीनी मिलाकर बड़े चाव से खाते हैं

लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि आखिर दही के साथ शक्कर या नमक क्या मिलाकर खाना सेहत के लिए ज़्यादा फायदेमंद है?

आखिर दही खाने का सही तरीका क्या है? तो चलिए हम आपको बताते हैं दही खाने का सही तरीका?

डायबिटीज के मरीजों के लिए दही नमक का सेवन बेहतरीन विकल्प है. अगर आप दही का सेवन रात में कर रहे हैं, तो नमक मिलाकर खाएं

आयुर्वेद के अनुसार चीनी और दही का यह कॉम्बिनेशन आपके पेट के लिए बेहद लाभकारी होता है

दही खाने का सबसे हेल्दी तरीका ये है कि आप दही में नमक या शक्कर कुछ भी मिलाकर न खाएं

जितना हो सके आप सादा दही खाएं. साथ ही अगर आप नाश्ते के समय दही खा रहे हैं तो दही में चीनी मिला सकते हैं

अगर आप दोपहर या रात में दही खा रहे हैं तो नमक मिलाएं

अगर आप किसी भी तरह की शारीरिक समस्या से पीड़ित हैं तो पहले डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही दही का सेवन करें

क्या नारियल की चटनी खाना है हेल्दी?
Find out More