Cardiac Arrest और Heart Attack दोनों को खतरा लाते हैं ये फूड्स

by Roopali Sharma | OCT 01, 2024

Heart Attack और Cardiac Arrest जैसी हार्ट डिजीज से बचने और लंबा व स्वस्थ जीवन के लिए दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है

डाइट हमारे स्वास्थ्य और हार्ट में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है. लेकिन, कुछ फूड आइटम्स आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं

आज हम इस स्टोरी में, ऐसे फूड आइटम्स के बारे में जानेंगे, जो आपकी हार्ट हेल्थ के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं

Biscuits & Cakes  बहुत ज्यादा चीनी खाना भी आपकी पूरी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. मिठाई, केक और बिस्किट आइटम्स को सीमित मात्रा में  खाएं

White Grains रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स, जैसे कि सफेद ब्रेड, सफेद चावल और सफेद पास्ता,  आपके ब्लड शुगर के लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं. हाई ब्लड शुगर का लेवल दिल की बीमारी के रिस्क से जुड़ा है

Red Meat रेड मीट में सेचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपके शरीर में  खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है. बहुत ज्यादा रेड मीट खाने से दिल की  बीमारी का जोखिम बढ़ता है

Ice Cream आइसक्रीम का टेस्ट बच्चों और बड़ों हर किसी को पसंद होता है. लेकिन आइसक्रीम में कंसेंट्रेटेड फार्म में फैट होता है. जो हार्ट हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नही है

High Sodium Food प्रोसेस्ड फूड्स, पैकेज्ड फूड, सोडा इन सारी चीजों में सोडियम काफी ज्यादा होता है. हार्ट को हेल्दी रखना है तो हाई सोडियम वाले फूड्स को खाने से बचें

Alcohol अल्कोहल पीना आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ये  दिल की मांसपेशियों को कमजोर कर सकता है.  इसलिए शराब से जितनी दूरी बना सकें, उतनी बनाकर रखें

हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए आप डाइट में ऊहेल्दी चीजों को जरूर शामिल करें. इनके अलावा रोजाना एक्सरसाइज करने से हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है 

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी! 
Find out More