by Roopali Sharma | NOV 13, 2024
Image Credit: Canva
डायबिटीज में बहुत से लोग फलों की मिठास के कारण इसे खाने से कतराते हैं. पर आपको फलों से दूरी बनाने की जरूरत नहीं है
Image Credit: Canva
कई ऐसे फल हैं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और डायबिटीज के मरीज सुरक्षित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं
Image Credit: Canva
चलिए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों की ब्लड शुगर कंट्रोल करने और सेहत को दुरुस्त रखने के लिए कौन-कौन से फल खाने चाहिए
Image Credit: Canva
Fiber & Antioxidants से भरपूर चेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मात्र 20 होता है, जो ब्लड में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है
Image Credit: Canva
पोषक तत्वों से भरपूर सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 39 है, इसके सेवन से ब्लड में शुगर की मात्रा तो मेंटेन रहती ही है
Image Credit: Canva
केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 51 होता है जो कि कम GI है. यह ब्लड में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है
Image Credit: Canva
पोटेशियम और मैग्निशियम से भरपूर खरबूजे का GI 54 है, जो कि कम है. यह ब्लड में शुगर को मेंटेन रखने का काम करता है
Image Credit: Canva
नाशपाती में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है. डायबिटीज के मरीज इसे अपने सलाद में ऐड कर सकते हैं
Image Credit: Canva
अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 12 होता है जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ये ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं
Image Credit: Canva
यहां लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों का जिक्र किया गया है, जिन्हें डायबिटीज के मरीज बेझिझक डाइट में शामिल कर सकते हैं
Image Credit: Canva
यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं
Image Credit: Canva