Image Credit: Canva
by Roopali Sharma | NOV 16, 2024
अखरोट खाने से सिर्फ दिमाग ही तेज नहीं होता, बल्कि कई फायदे होते हैं. यह वजन घटाने और दिल की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है
Image Credit: Canva
अखरोट सुपरफूड की तरह काम करता है. इस ड्राई फ्रूट में विटामिन, मिनरल और Antioxidants भरपूर होते है
Image Credit: Canva
कुछ लोग अखरोट को पानी में भगोकर खाते हैं, जबकि कुछ लोग दूध में. ऐसे में सवाल उठता है कि ज्यादा फायदेमंद तरीका कौन सा है. आइए जानते हैं
Image Credit: Canva
दूध में भिगोने से अखरोट मलाईदार हो जाता है. इससे अखरोट के पोषक तत्वों के साथ दूध में पाए जाने वाले तत्व भी शरीर को मिल जाते हैं
Image Credit: Canva
दूध में एक्स्ट्रा प्रोटीन और फैट होता है, जिससे इसमें भिगा अखरोट लंबे समय तक पेट को भरा रखता है और शरीर की एनर्जी देर तक बनाए रखने में मदद करता है
Image Credit: Canva
दूध में अखरोट खाने से त्वचा और बालों की सेहत में सुधार होता है. दोनों में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को मजबूती देते हैं
Image Credit: Canva
पानी में भीगे हुए अखरोट पेट के लिए काफी सॉफ्ट होते हैं और लैक्टोज से एलर्जी वालों के लिए अच्छे माने जाते हैं
Image Credit: Canva
अखरोट पानी या दूध आप जिसमें भी चाहें भिगोकर खा सकते हैं. लेकिन पानी में भिगोए हुए अखरोट एक बेहतर ऑप्शन हैं
Image Credit: Canva
एक्सपर्ट का कहना है कि ड्राई फ्रूट्स को पानी में भिगोना है या फिर उसे दूध में भिगोकर खाना चाहिए, यह हर व्यक्ति की जरूरत पर निर्भर करता है
Image Credit: Canva