Image Credit: Canva

नींबू पानी या छाछ, जानिए क्या फायदेमंद?

by Roopali Sharma | DEC 10,  2024

वजन घटाना दुनिया के कुछ कठिन कामों में से एक है. कई लोगों को डाइट और कसरत करने के बाद भी वो रिजल्ट नहीं मिलते जो वो चाहते हैं

Image Credit: Canva

वजन घटाने के लिए नेचुरल उपायों पर ध्यान देना चाहिए.  इन प्राकृतिक उपायों में सबसे पहला नाम नींबू पानी और छाछ का है

Image Credit: Canva

 लेकिन यहां सवाल उठता है कि इन दोनों ड्रिंक में से कौन सा बेहतर रहेगा.  ऐसे में यहां हम आपको इन दोनों के फायदे बता रहे हैं

Image Credit: Canva

नींबू पानी Vitamin C से भरपूर लो कैलोरी ड्रिंक है जो इम्यूनिटी मजबूत करता है. साथ  ही यह हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है

Image Credit: Canva

रोजाना नींबू पानी पीने के प्रभाव कुछ ही हफ्तों में दिखाई देने लगते हैं. यह घर पर वजन घटाने के सबसे आसान उपायों में से एक है

Image Credit: Canva

छाछ एक लाइट ड्रिंक है जिसे अक्सर डाइट में शामिल किया जाता है. इस ड्रिंक में कैलोरी की मात्रा कम होती है

Image Credit: Canva

भोजन के बाद इसे लेने से पाचन में सुधार होता है, एसिड रिफ्लक्स रुकता है, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट मिलता है

Image Credit: Canva

नींबू पानी और छाछ दोनों ही नेचुरल ड्रिंक है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक गिलास छाछ में 98 कैलोरी होती है. वहीं एक गिलास नींबू पानी में 11 कैलोरी  मिलती है

Image Credit: Canva

दोनों ड्रिंक्स हेल्दी हैं, लेकिन उनके स्वास्थ्य लाभ अलग-अलग हैं.  ऐसे में वजन घटाने के लिए ज्यादातर एक्सपर्ट नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं

Image Credit: Canva

महंगे से महंगे लिप बाम फेल है इन घरेलू लिप बाम के आगे!
Find out More