मच्छरों से छुटकारा दिलाएंगे ये पौधे, घर पर जरूर लगाएं!

Moneycontrol News April 30, 2024

By Roopali Sharma

शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है. ये मच्छर घर के दरवाजों और खिड़कियों से घर के भीतर आ जाते हैं

मच्छरों की वजह से मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलती हैं. हर साल इन्हीं रोगों के चलते कई लोगों की मौत हो जाती है

मच्छरों को भगाने के लिए लोग एंटी-मॉस्किटो कॉइल या फिर स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं

लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में कुछ पौधे लगाकर आप मच्छरों से बच सकते हैं

मच्छरों को घर में आने से रोकने के लिए आप लेमनग्रास का प्लांट लगा सकते हैं. इस पौधे की तेज गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती हैं

Lemongrass Plant

पुदीने का पौधा हेल्थ के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही मच्छरों को भगाने में मददगार भी. पुदीने में मौजूद नेचुरल ऑयल से मच्छर दूर रहते हैं

Mint Plant

मच्छरों से बचने के लिए आप घर रोजमेरी का पौधा भी लगा सकते हैं. इसके फूलों से लकड़ी जैसी गंधा आती है, जो मच्छरों को दूर रखती है

Rosemary Plant

यह पौधा देखने में बहुत खूबसूरत होता है. यह मच्छरों को दूर भगाता है

Lavender Plant

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए भी तुलसी का पौधा काफी कारगर माना जाता है. क्योंकि तुलसी की महक से मच्छर दूर ही रहते हैं

Basil

मच्छर गेंदे के फूल की खुशबू से दूर भागते हैं. दरअसल, गेंदे के फूल में Pyrethrum ऐसा तत्व है जिससे मच्छर दूर भागते हैं

Marigold Plant

इन सभी पौधों को आप अपनी बालकनी में आसानी से लगा सकते हैं. ये पौधे आपको मच्छरों से छुटकारा दिलाएंगे

टेंशन फ्री होकर ये जूस पी सकते हैं डायबिटीज के मरीज!
Find out More