इन सुपरफूड से करें विटामिन B12 की कमी को पूरा, अंग-अंग में भर जाएगी ताकत

Moneycontrol News July 10, 2024

By Roopali Sharma

शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है. इसमें विटामिंस का भी बहुत बड़ा योगदान होता है

शरीर को हेल्दी रखने के लिए

विटामिन B12 शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं. ये हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता हैं. इसके अलावा रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता हैं

जरूरी पोषक तत्व

शरीर में विटामिन B12 की कमी के कारण दिमाग से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा शरीर में खून की कमी भी हो सकती हैं

विटामिन B12 की कमी के कारण

 ज्यादातर लोग विटामिन B12 की कमी पूरी करने के लिए मांस, मछली, अंडे और पनीर खाते हैं. हालांकि, इसकी कमी को पूरा करने के लिए दालों का सेवन फायदेमंद हैं

कैसे करें कमी पूरी

मूंग दाल जिसे ग्रीन ग्राम बींस भी कहते हैं. इस दाल का सेवन अक्सर हम लोग खिचड़ी और सलाद के साथ करते हैं. मूंग दाल कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. इसके सेवन से शरीर में विटामिम B12 का स्तर बढ़ सकता हैं

मूंग दाल

चना दाल के सेवन से विटामिन बी 12 की कमी पूरी हो सकती है. इसमें विटामिन B12, पोटैशियम, मैगनेशियम और फोलेट जैसे तत्व होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं

चना दाल का करें सेवन

मसूर दाल में विटामिन C और अन्य विटामिन मौजूद होते हैं. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, जिंक और फॉलिक एसिड भी होता है. ये सब शरीर के लिए फायदेमंद हैं

मसूर दाल

उड़द दाल जिसे ब्लैक ग्राम भी कहा जाता है. उड़द दाल का सेवन साबुत और धुली हुई दोनों तरह इस्तेमाल होता है. बॉडी को हेल्दी रखने के लिए और कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए ये दाल बेहद बेस्ट है

उड़द दाल का सेवन

अरहर दाल में विटामिन और कॉम्प्लेक्स होता हैं. इसके सेवन से शरीर में विटामिन B12 का स्तर बढ़ सकता हैं. इसको अपनी डाइट में जरूर शामिल करें

अरहर दाल

विटामिन B12 की आवश्यकता को पूरा करने के लिए लाल, पीली और सफेद दालें बहुत पौष्टिक होती हैं. इन दालों में विटामिन B12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है

विटामिन B12 की पूर्ति 

न शुगर की दवाएं, न डाइट प्लान, बस रोजाना ये काम करें डायबिटीज पेशेंट्स
Find out More