हर मुश्किल में हार्ट को फौलाद बना सकते हैं ये फूड!

By Roopali Sharma

Moneycontrol News July 10, 2024

दिल हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है जो हमें हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. ऐसे में हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि अपने दिल की सेहत का भी ख्याल रखा जाए

दिल की सेहत

 इन दिनों तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण हार्ट संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं

दिल की सेहत

आप अपनी डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल कर हार्ट संबंधी बीमारियों को कम कर सकते हैं. दिल की सेहत के लिए फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स युक्त फूड्स का सेवन  करना चाहिए

हेल्दी डाइट

लाल रंग के फूड्स का सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है,  क्योंकि प्राकृतिक रूप से लाल रंग के फूड्स में लाल पिगमेंट कैरेटेनॉयड पाया जाता है

लाल रंग के फूड्स का सेवन

आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे  ऐसे रेड फूड्स के बारे में, जो आपके दिल को हेल्दी बनाते हैं

रेड फूड्स के बारे में

इसमें मौजूद लाइकोपीन हार्ट को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है, LDL  कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है और साथ ही स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को भी  कम करता है

टमाटर

इसमें मौजूद पॉली फेनोल और विटामिन C कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को सपोर्ट करते हैं. चेरी में एंथोसायनिन पाया जाता है, जो हार्ट संबंधी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है

चेरी

फाइबर का बेहतरीन स्रोत राजमा LDL कॉलेस्ट्रॉल को घटाने के साथ HDL  कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट  हेल्दी बनाता है

राजमा

एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर अनार हार्ट संबंधी बीमारियों से बचाव करता है, फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है. जो ब्लड प्रेशर को कम करते हैं और दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं

अनार

विटामिन, मिनरल और नाइट्रेट से भरपूर चुकंदर शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में  बदल कर ब्लड प्रेशर में सुधार लाता है. साथ ही कॉलेस्ट्रॉल घटा कर चुकंदर हार्ट संबंधी बीमारियों से बचाव करता है

चुकंदर

ये सभी रेड फूड्स  दिल की सेहत के लिए काफी अच्छे हैं और इसलिए आपको इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लेना चाहिए

डाइट में जरूर करें शामिल

Uric Acid कम होने का नाम नहीं ले रहा? ये फल खाना शुरू कर दें!
Find out More