इस फल के छिलके की चाय पीते ही डाउन हो जाएगा ब्लड शुगर!

Moneycontrol News May 17, 2024

By Roopali Sharma

डायबिटीज एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जो एक बार हो जाए तो जीवनभर पीछा नहीं छोड़ती है

खराब लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी के कारण यह समस्या आज के समय में महामारी की तरह फैल रही है

डायबिटीज के मरीज अपना शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए दवाओं के साथ कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं

आज हम आपको ऐसे ही एक उपाय के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं

आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल में रखने के लिए आप सेब के छिलके से बनी चाय पी सकते हैं

इससे न केवल आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा, बल्कि आपको मीठे की क्रेविंग भी नहीं होगी

इस चाय को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं, इसके लिए आपको सेब के छिलके को धोना होगा

इसके बाद एक पैन में एक कप पानी और 1 टुकड़ा दालचीनी डालकर उबाल लें. जैसे ही पानी का रंग बदले इसमें सेब के छिलकों को डालकर, धीमी आंच पर इसे पकने दें

फिर छलनी की मदद से चाय को छानें और हल्की ठंडी होने पर इसे घूंट-घूंट कर पिएं. आप इसका सेवन रोजाना सुबह खाली पेट कर सकते हैं

आयुर्वेद के अनुसार इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और अन्य कई समस्याएं दूर होती हैं

यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं

ये मसाले खाएं, 7 दिन में कोलेस्ट्रॉल हो जायेगा जड़ से साफ!
Find out More