Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | apr 202026

Sensex-Nifty फ्लैट बंद, निवेशकों ने गंवाए ₹19 हजार करोड़

लगातार दूसरे कारोबारी दिन आज सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में बंद हुआ है। हालांकि एक कारोबारी दिन पहले इनमें आधे फीसदी से अधिक की तेजी आई थी तो आज इनमें फ्लैट बढ़त ही रही।

Image Credit: pinterest

अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता से पहले आज मार्केट में काफी उठा-पटक रही। 

Image Credit: pinterest

अमेरिकी नेवी की होर्मुज से बारूदी सुरंगें हटाने के लिए रोबोट भेजने की पहल ने मार्केट पर दबाव बनाया तो शांति वार्ता ने मार्केट में रौनक बिखरने की कोशिश की

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी और रियल्टी सेक्टर ने मार्केट पर काफी दबाव बनाया तो दूसरी तरफ ऑटो और पीएसयू बैंक ने मार्केट को ऊपर लाने की काफी कोशिश की

Image Credit: pinterest

 ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप में आज बिकवाली का काफी दबाव रहा।

Image Credit: pinterest

ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹19 हजार करोड़ घट गई है यानी निवेशकों की दौलत ₹19 हजार करोड़ कम हो गई है।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 12 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज ट्रेंट, एसबीआई और एशियन पेंट्स में रही। 

Image Credit: pinterest

 वहीं दूसरी तरफ एलएंडटी, बीईएल और एचसीएलटेक में आज सबसे अधिक गिरावट रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4578 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1840 शेयर मजबूत हुए तो 2548 में गिरावट रही जबकि 190 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 199 शेयर एक साल के हाई और 31 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 16 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए

Image Credit: pinterest

₹1 में खरीदें घर बैठे गोल्ड, समझें सभी ऐप्स की खूबियां
Find out More