Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | apr 222026

मार्केट लाल, फिर भी निवेशकों की बढ़ी दौलत

तीन कारोबारी दिन तक ग्रीन रहने के बाद आज सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में बंद हुआ है। एक सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स तो इंट्रा-डे में 5% टूट गया था। इसके बावजूद ओवरऑल निवेशकों की दौलत में इजाफा हुआ है।

Image Credit: pinterest

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को अनिश्चित काल के लिए आगे बढ़ाने का ऐलान किया जिससे मार्केट को सपोर्ट मिला 

Image Credit: pinterest

लेकिन बातचीत पूरी होने तक होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी जारी रहने की बात भी कही तो मार्केट में बिकवाली का दबाव दिखा।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स और निफ्टी 50 तेज गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप स्टॉक्स में भी आज बिकवाली का दबाव दिखा तो दूसरी तरफ स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी सेक्टर ने आज मार्केट पर सबसे अधिक दबाव बनाया जिसका निफ्टी इंडेक्स निफ्टी आईटी आज 3.89% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इंट्रा-डे में तो यह 5% तक फिसल गया था

Image Credit: pinterest

निफ्टी ऑटो और निफ्टी प्राइवेट बैंक में आज आधे-आधे फीसदी से अधिक गिरावट रही तो दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी रियल्टी में आधे-आधे फीसदी से अधिक तेजी आई

Image Credit: pinterest

ओवरऑल स्मॉलकैप्स स्टॉक्स की तेजी के दम पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹68 हजार करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की  दौलत में ₹68 हजार करोड़ का इजाफा हुआ है।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 11 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज एचयूएल, एनटीपीसी और जोमैटो की एटर्नल में रही

Image Credit: pinterest

वहीं दूसरी तरफ एचसीएलटेक, इंफोसिस और एमएंडएम में आज सबसे अधिक गिरावट रही। 

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4422 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2440 शेयर मजबूत हुए तो 1838 में गिरावट रही जबकि 144 में कोई बदलाव नहीं हुआ

Image Credit: pinterest

 इसके अलावा 152 शेयर एक साल के हाई और 41 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 23 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 18 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

Sensex में 753 अंकों की तेजी, निवेशकों पर बरसे ₹3 लाख करोड़
Find out More