Godrej Group में बंटवारा शुरू! जानें किसको क्या मिलेगा?
Moneycontrol News May 01, 2024
By Roopali Sharma
देश के सबसे पुराने कारोबारी समूहों में गिने जाने वाले Godrej Group का बंटवारा अब फाइनल हो चुका है
गोदरेज ग्रुप की मार्केट वैल्यू 4.1 अरब डॉलर आंकी गई है. अब गोदरेज परिवार ने ग्रुप के बंटवारे पर Seal लगा दी है
ग्रुप की कंपनियों को आदी गोदरेज, जमशेद गोदरेज और स्मिता गोदरेज के बीच बांट दिया जाएगा
रिपोर्ट के अनुसार, इस बंटवारे को फाइनल कर जल्द ही इसकी सार्वजनिक घोषणा कर दी जाएगी
गोदरेज ग्रुप की 5 कंपनियां लिस्टेड हैं. इनमें Godrej Consumer Products, Godrej Properties, Godrej Industries, Godrej Agrovet और ए Astec Lifesciences शामिल हैं
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, गोदरेज ग्रुप की लगभग 23 फीसदी हिस्सेदारी ट्रस्ट के पास है
गोदरेज ग्रुप का कारोबार इंजीनियरिंग, होम एप्लायंस, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, रियल एस्टेट और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स सेक्टर में फैला हुआ है
वहीं 30 अप्रैल 2024 को Godrej Consumer Products Ltd का शेयर प्राइज 1,219.5 रुपये था
वहीं Godrej Agrovet Ltd का शेयर प्राइज 544.15 रुपये था और इसकी मार्केट कैप 10,459 करोड़ रुपये थी
इसके अलावा Astec Lifesciences का शेयर प्राइज 1,284.4 रुपये था और इसकी मार्केट कैप 2,518.61 करोड़ रुपये थी