Image Credit: Instagram

by Roopali Sharma | MAY 072026

मार्केट के इन चार सेक्टर्स की खींचतान, बरसे ढाई लाख करोड़ रुपये

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीदों ने एक तरफ आज मार्केट को ऊपर ले जाने की कोशिश की तो दूसरी तरफ मुनाफावसूली ने इस पर दबाव बनाया।

Image Credit: pinterest

खींचतान में आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी दिन भर ग्रीन से रेड और रेड से ग्रीन होते रहे और आखिरकार रेड जोन में लगभग फ्लैट बंद हुए।

Image Credit: pinterest

मिडकैप और स्मॉलकैप में अच्छी खरीदारी दिखी और इनके इंडेक्सेज निफ्टी मिडकैप 100 में 1% से अधिक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में भी करीब 1% की तेजी आई।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज आज एफएमसीजी, आईटी और पीएसयू बैंक ने मार्केट को नीचे ले जाने की कोशिश की तो दूसरी तरफ ऑटो सेक्टर ने ऊपर ले जाने की काफी कोशिश की।

Image Credit: pinterest

 एफएमसीजी और आईटी का निफ्टी इंडेक्स आज आधे-आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी ऑटो करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ। निफ्टी पीएसयू बैंक आधा फीसदी कमजोर हुआ।

Image Credit: pinterest

मार्केट के मिले-जुले रुझान में आज ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया है यानी निवेशकों की  दौलत में करीब ढाई लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 11 ग्रीन जोन में आज बंद हुए हैं। आज सबसे अधिक तेजी एमएंडएम, एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ एचयूएल, टीसीएस और टेक महिंद्रा में सबसे अधिक गिरावट रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4423 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2735 शेयर मजबूत हुए तो 1521 में गिरावट रही जबकि 167 में कोई बदलाव नहीं हुआ

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 212 शेयर एक साल के हाई और 21 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए।

Image Credit: pinterest

इन सेक्टर्स के दम पर मार्केट में बरसे ₹6 लाख करोड़
Find out More