यस बैंक का शेयर लगातार चौथे दिन लुढ़का!
Moneycontrol News May 07, 2024
By Roopali Sharma
यस बैंक लिमिटेड के शेयरों में 6 मई के कारोबार में लगातार चौथे Session में गिरावट जारी रही
BSE पर स्टॉक 4.05 प्रतिशत गिरकर 23.95 रुपये के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया
इस कीमत पर Private Lender’s का काउंटर चार कारोबारी दिनों में
11.66% फिसल गया
है
बैंक के शेयरों का इंट्रा-डे हाई 25.82 रुपये था. हालांकि, फिर इसके बाद बैंक के शेयरों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली
शेयर और स्टॉक ब्रोकर्स के वरिष्ठ प्रबंधक आनंद राठी ने कहा, यस बैंक के शेयर 25.75 रुपये के स्तर से ऊपर 29 रुपये तक पहुंच सकते हैं
CA Basque Investments की यस बैंक में कुल हिस्सेदारी 8.74 प्रतिशत की है
मॉरिशस की कंपनी के पास यस बैंक के 39 करोड़ शेयर हैं. उन्होंने ये शेयर 27.10 रुपये के लेवल पर खरीदे थे
यस बैंक के तिमाही प्रदर्शन की बात करें तो मार्च क्वार्टर में नेट प्रॉफिट 452 करोड़ रुपये का रहा है
सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 123 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिल रहा है
बाजार में दिखी CG Power के मुनाफा की बहार!
Find out More