फिर चला शिवराज का जादू जीत गई BJP इस योजना से

फिर चला शिवराज का जादू जीत गई BJP इस योजना से

फिर चला शिवराज का जादू जीत गई BJP इस योजना से

मध्य प्रदेश सरकार में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने राज्य की महिलाओं को हर महीने  1,250 रुपये भेजे वो सभी सीधा वोट में कन्वर्ट हो गए

एमपी में बीजेपी की सत्ता में वापसी का बड़ा श्रेय लाडली बहना योजना को दिया जा रहा है

महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए सरकार ने इस साल मार्च में ये नई योजना शुरू की थी, जिसके पंखों पर सवार होकर शिवराज सिंह जीत की उड़ान भरते दिखाई दे रहे हैं

चुनाव आयोग की आखिरी घोषणा आने के पहले ही ये साफ हो चुका है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी इस बार बहुमत से सरकार बना रही है

वोटों के मतगणना के बाद पार्टी के लिए सकारात्मक रुझानों के बीच शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोनों ही इस योजना को श्रेय देते नजर आए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जो ये जीत हासिल हुई है मैं अपनी बहनों को प्रणाम करता हूं

सिंधिया ने भी कहा कि लाडली बहना योजना गेमचेंजर रही है और इसका क्रेडिट शिवराज सिंह चौहान को जाता है

मार्च, 2023 में शुरू की गई इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार हर महीने 1,250 रुपये देती है. ये रकम आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख तक दी जाती है

इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in के मुताबिक, इस योजना के तहत अबतक 1,25,05,947 आवेदकों ने आवेदन डाला है

कौन हैं रेवंत रेड्डी, समर्थन में लगाए नारे
Find out More