by Roopali Sharma | OCT 12, 2024
रत्न ज्योतिष में फिरोजा को गुरु ग्रह का रत्न माना गया है. मान्यता है कि फिरोजा रत्न पहनने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है
फिरोजा को Goodluck का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि फिरोजा पहनने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और धन लाभ के नए मौके मिलते हैं
फिरोजा आसमानी रंग का रत्न होता है. चलिए जानते हैं इसकी अंगूठी पहनना ज्यादा शुभ माना गया है या फिर इसकी माला पहनना ज्यादा शुभ है
यदि कोई व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर महसूस करता है या उसके अंदर कॉन्फिडेंस नहीं है तो उसे फिरोजा धारण करना चाहिए
इसे पहनने से बीमारी में भी राहत मिलती है खासतौर पर बीपी, शुगर जैसी बीमारियां कंट्रोल में रहती हैं. फिरोजा पहनने से आपके जीवन की कई बड़ी समस्याएं छूमंतर हो जाती हैं
यदि नौकरी या व्यापार में सफलता नहीं प्राप्त हो पा रही है तो ये रत्न धारण करने से आपको मदद मिलेगी. इसके अलावा करियर में भी सफलता हासिल होगी
फिरोजा रत्न पहनने के लिए सबसे उत्तम दिन गुरुवार और शुक्रवार माना जाता है. सुबह के समय इस रत्न को धारण करना शुभ रहेगा
फिरोजा रत्न पहनने वालों को साबुन से स्नान करते समय इस रत्न को उतारकर रख देना चाहिए. साबुन से रत्न का रंग फीका पड़ जाता है
इस रत्न को चांदी या पंच धातु में बनवाकर पहनेंगे तो ज्यादा लाभ मिलेगा. इस रत्न को अंगूठी, ब्रेसलेट और लाॅकेट के रूप में भी धारण किया जा सकता है