by Roopali Sharma | OCT 11, 2024
आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल के हो गए हैं. अमिताभ बच्चन का एंग्री यंग मैन वाला लुक दुनियाभर में करोड़ों लोगों के दिलों में है
Amitabh Bachchan की जिंदगी मिसाल है. किसी फिल्म की मानिंद इसमें एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, ट्रैजेडी और वो सब कुछ है जिसमें तप कर ये मिलेनियम स्टार कुंदन बना
अमिताभ बच्चन की दीवानगी आज भी बरकरार है. बॉलीवुड के बिग-B के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ रोचक किस्से बता रहे हैं
11 अक्टूबर को बिग बी 82 साल के हो जाएंगे. 54 साल अमिताभ ने इस इंडस्ट्री को दिए हैं, जिसमें कई बार उठे तो गिरे भी
जिस आवाज को ऑल इंडिया रेडियो ने नकारा उससे निराश हताश नहीं हुए बल्कि उसी दम पर खास मुकाम बनाया. अपनी इसी आवाज के जरिए पर्दे पर Debut किया
काफी संघर्ष के बाद मल्टीस्टारर ‘सात हिंदुस्तानी’ उसी साल यानि 1969 में मिली. इसके लिए 5 हजार रुपए भी मिले. फिर 1971 में ‘रेशमा और शेरा’. इसमें एक छोटा सा रोल मिला था
हरिवंशराय बच्चन का ये बड़ा बेटा अब खुद को स्थापित करने लगा था. फिर आई एक फिल्म जो टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और यह थी 1973 की ‘जंजीर’. बॉलीवुड को अपना एंग्री यंग मैन मिल चुका था
फ़िल्म Kaalia से बच्चन का एक संवाद जो समय की कसौटी पर खरा उतरा, वह था “हम जहाँ खड़े हो जाते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती हैं
Film critic Saibal Chatterjee के अनुसार, यह dialogue और फिल्म शहंशाह (1988) से “रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम हैं शहंशाह”, दोनों ही इंदर राज आनंद द्वारा लिखे गए
अमिताभ बच्चन के आगमन ने “Dialogue को संगीत के बराबर का दर्जा दिया”, “उनकी सुनहरी आवाज़ ने Dialogue Writers को स्टार बना दिया
साल 2000 से ही सीनियर Amitabh Bachchan अपने अंदाज से सबके प्यारे बन गए. बिग स्क्रीन का ये सौदागर अब टीवी इंडस्ट्री का भी शहंशाह बन गया है