ऐश्वर्या राय ने कातिलाना अंदाज से उड़ा दिए फैंस के होश, Cannes Festival में 

Moneycontrol News May 17, 2024

By Roopali Sharma

जब से इस फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी, तभी से फैंस रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या की एक झलक पाने के लिए बेताब थे

अब हसीना ने फिल्म ‘मेगालोपोलिस’ के प्रीमियर पर पहुंचकर अपने कातिलाना अंदाज से फैंस के होश उड़ा दिए हैं

फ्रेंच रिवेरा में पहुंचते ही ब्लैक और वाइट गाउन में ऐश्वर्या की फर्स्ट अपीयरेंस ने फैंस का दिल जीत लिया है

सुनहरे फूलों से सजी आउटफिट में हसीना किसी तितली सी हसीन लग रही थीं

हर साल की तरह इस बार भी हसीना का ये अंदाज सभी को पसंद आया है और अब उनके लुक की ही चर्चा हो रही है

इसके लिए उन्होंने डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के गाउन को चुना था. जिसमें वह बेहद हसीन लग रही थीं

ऐश्वर्या का यह गाउन ब्लैक, वाइट और गोल्डन, तीन रंगों से मिलकर बना था

इस पर लगे गोल्डन 3डी फूल ही इस पूरे लुक की जान थे. जिसे हसीना ने बड़े ही एलिगेंस और ग्रेस के साथ कैरी किया

ऐश्वर्या ने अपने इस लुक में जूलरी के साथ कुछ भी ओवर द टॉप करने की कोशिश नहीं की. वह बड़े से गोल्डन हूप्स पहने नजर आई

वहीं अपने बालों को उन्होंने हाफ पार्टीशन करके पिनअप किया और बैक साइड रखकर खुले स्ट्रेट छोड़ दिया

  Cannes Film Festival के लिए कियारा आडवाणी  रवाना हो चुकी है.कियारा 18 मई को कान में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी

77वें Cannes Film Festival में हिस्सा लेने के लिए अदिति राव हैदरी और शोबिता धूलिपाला जैसी अन्य एक्ट्रेस भी शिरकत करेंगी

TV की ये बहुएं, OTT पर दिखा रही अपने हुस्न का जलवा!
Find out More