चारधाम यात्रा में सरकार ने तय की श्रद्धालुओं की डेली लिमिट

Moneycontrol News April 30, 2024

By Roopali Sharma

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही है. यात्रा के लिए अभी तक 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल लगभग 55 लाख भक्त दर्शन करने पहुंचे थे, जिस वजह से कई व्यवस्थाओं में दिक्कत आई थी

इस साल इसी से सीख लेते हुए उत्तराखंड पुलिस और पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा में भक्तों के लिए दिन के हिसाब से लिमिट रखी है

पर्यटन विभाग के मुताबिक, चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम में एक दिन में 15 हजार भक्त बाबा महाकाल के दर्शन कर पाएंगे

बद्रीनाथ धाम में 16 हजार भक्त, यमुनोत्री में 9 हजार और गंगोत्री में 11 हजार भक्त रोजाना दर्शन कर पाएंगे

इसके अलावा यह संख्या बढ़ने पर ऋषिकेश में भक्तों को रोकने के लिए बैरियर कस्बे भी तैयार किए गए हैं

विभाग की माने तो यदि कोई बद्रीनाथ जाना चाहता है तो उसे सबसे पहले श्रीनगर में रोका जाएगा. यदि यहां की लिमिट पूरी हो गई है तो भक्तों को रात यहीं बितानी होगी

इसके बाद अगले दिन रुद्रप्रयाग फिर चमोली, पीपलकोटी और जोशीमठ में भी यह प्रोसेस जारी रहेगा. यानी की जब नंबर आएगा, तभी आगे बढ़ सकेंगे

आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा भी पहली बार करीब डेढ महीने पहले शुरू हो जाएगी. इस बार आदि कैलाश मंदिर के कपाट 10 मई को खुलेंगे

इन चार भारतीय खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप टीम से कटेगा पत्ता!
Find out More