लग जायेगी पेनाल्टी FASTag लगने के बाद भी

लग जायेगी पेनाल्टी FASTag लगने के बाद भी

लग जायेगी पेनाल्टी FASTag लगने के बाद भी

गाड़ियों पर फास्टैग लगाने के बाद भी पेनाल्टी देनी पड़ सकती है

ये बात सुनने में अजीब लग रही है लेकिन ये सही है कि फास्टैग के बाद भी आपको पेनाल्टी देनी पड़ सकती है

लोगों का मानना है कि फास्टैग लगाने से उन्हें टोल प्लाजा पर कोई जुर्माना नहीं देना पड़ता है

गाड़ी में फास्टैग लगवाने पर भी जुर्माना लग सकता है. कुछ वाहन चालकों को फास्टैग लगवाने के बाद भी काफी जुर्माना भरना पड़ा है

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जांच की तो यह वजह सामने आई है. इसके बाद NHAI ने वाहन चालकों से ऐसी गलतियां न करने की अपील की है

फरवरी 2021 से, जब FASTags अनिवार्य हो गया, तब से वाहन में FASTag होने पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है

वाहन चालकों की टोल कर्मियों से बहस और नोकझोंक भी हुई, जो इसका कारण नहीं बता सके

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नवंबर 2016 में FASTags की शुरुआत की थी. इस महीने के बाद, FASTags नए वाहनों के लिए अनिवार्य हो गया

FASTags के साथ पहला ट्रांजेक्शन दिसंबर 2016 में शुरू हुआ. यदि आपने नवंबर 2016 में कोई वाहन खरीदा है, तो आपका FASTag टोल प्लाजा पर काम नहीं करेगा

इसलिए अब आपको इसे बदलने की जरूरत है. वाहन चालकों को पुराना फास्टैग हटाकर नया फास्टैग ले लेना चाहिए

लेकिन अगर FASTag किसी बैंक खाते से जुड़ा हुआ है या उसमें कुछ बैलेंस है, तो आपको संबंधित बैंक में जाकर दूसरा FASTag लेना चाहिए

पुराने FASTag से बचे हुए बैलेंस को नए FASTag में ट्रांसफर करें

FASTag देश भर के 2000 टोल प्लाजा पर उपलब्ध है, जिसमें हाइवे और स्टेट हाइवे शामिल हैं

Miss India USA 2023: यह मेडिकल स्टूडेंट ने ताज पहना
Find out More