भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को BCCI ने इंडियन मेंस क्रिकेट टीम का नया कोच बना दिया है
गौतम गंभीर
BCCI सचिव जय शाह ने ऐलान करते हुए कहा कि गौतम गंभीर भारतीय पुरुष टीम के हेड कोच होंगे. कोच बनने से पहले गौतम गंभीर IPL में लखनऊ और KKR टीम के मेंटोर रह चुके हैं
भारतीय टीम के हेड कोच
गौतम गंभीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं. 42 साल के गंभीर के करियर की बात करें तो इन्होंने भारत की तरफ से 58 टेस्ट मैच 147 ODIs और 251 T20s मैच खेला है
गौतम गंभीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में
आइए जानते हैं क्रिकेट और राजनीति में अपनी धाक जमाने वाले नए भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की नेटवर्थ कितनी है?
क्रिकेट टीम के हेड कोच की नेटवर्थ कितनी
गौतम गंभीर की नेटवर्थ के बारे में अगर बात करें, तो टीम इंडिया के नए हेड कोच की नेटवर्थ करीब 32 डॉलर मिलियन यानी भारतीय रुपयों में 265 करोड़ रुपए हैं
गौतम गंभीर की नेटवर्थ
गौतम गंभीर का शेयर, बॉन्ड, डिबेंचर और फंड में कुल 26.87 करोड़ रुपये से ज्यादा का पैसा लगाया हुआ है. इसके अलावा, PPF में 4,91,500 रुपये डिपॉजिट हैं
शेयर बाजार में गौतम गंभीर का इतना निवेश
गौतम गंभीर ने LIC और अन्य कंपनियों का इंश्योरेंस करा रखा है. ऐसे में 18 पॉलिसी अपने नाम पर खरीदी है और साथ ही इनके पास 88,95,24,872 रुपये का पर्सनल लोन है
इंश्योरेंस होल्डर
गौतम गंभीर का दिल्ली में राजिंदर नगर में घर है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये हैं. इसके अलावा नोएडा के JP Vish Town में उनका एक प्लाट है जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये हैं
Gautam Gambhir के घर की कीमत
गौतम गंभीर को गाड़ियों का काफी शौक हैं. उनके कार कलेक्शन में Maruti Suzuki SX4, Toyota Corolla और Mahindra Bolero Stinger. इसके अलावा ऑडी Q5, BMW 530D जैसी महंगी गाड़ियां हैं
गाड़ियों के बड़े शौकीन हैं गंभीर
गौतम गंभीर को दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक माना जाता है. वो केवल क्रिकेट ही नहीं बल्कि ब्रांड स्पॉन्सरशिप और कई बिजनेस में इन्वेस्ट करके भी खूब कमाई करते हैं