36 के हुए विक्की कौशल, ने क्यों छोड़ी अपनी इंजीनियरिंग?
Moneycontrol News May 15, 2024
By Roopali Sharma
बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई में हुआ था. विक्की कौशल आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं
विक्की कौशल पंजाब के होशियारपुर से ताल्लुक रखते हैं. जहां उनका बचपन बहुत ही छोटे कमरे में गुजरा था
लेकिन क्या आप जानते हैं विक्की कौशल ने एक्टिंग में हाथ अजमाने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी
सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, विक्की कौशल ने कुछ समय नौकरी भी की थी
विक्की कौशल ने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ एक्टिंग क्लास लेनी शुरू कर दी थी. साथ ही विक्की ने 2012 में अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर में बतौर असिस्टेंट काम किया
गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद विक्की कौशल ने लव शव ते चिकन खुराना समेत कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए
विक्की कौशल को साल 2015 में मसान मिली. मसान में विक्की कौशल ने जिस तरह से अपना कौशल दिखाया, वह काबिल-ए-तारीफ रहा
मसान के बाद विक्की कौशल ने संजू में रणबीर कपूर के दोस्त का किरदार निभाया. साइड रोल में भी विक्की कौशल ने अपना जादू चला दिया
विक्की कौशल को उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ऑफर हुई. इस फिल्म ने रातोंरात विक्की कौशल को स्टार बना दिया. विक्की कौशल को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला
उरी के बाद विक्की कौशल ने कई फिल्मों में रोमांस, कॉमेडी और एक्शन का जलवा दिखाया है. आखिरी बार विक्की कौशल फिल्म सैम बहादुर में दिखाई दिए थे
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्टर छावा फिल्म में नजर आएंगे. यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी
मैगी से भी कम समय में बनाए ये Air Fryer के Potato Snacks