Dua Lipa अपने शो से कितना कमाती हैं? जानिए

by Roopali Sharma | SEP 03, 2024

दुआ लिपा , प्रसिद्ध अंग्रेजी और अल्बानियाई पॉप स्टार, “न्यू रूल्स”, “हौदिनी”,  “डांस द नाइट” और “लेविटेटिंग” सहित अपने हिट सिंगल्स के लिए प्रसिद्ध हैं

दुआ लिपा को  2024 में, उन्हें टाइम पत्रिका के दुनिया के टॉप 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में लिस्टड किया गया

लिपा ने लंदन में सिल्विया यंग थिएटर स्कूल में पढ़ाई की और प्रिस्टिना में  थर्ड मिलेनियम स्कूल में अपनी पढ़ाई जारी रखी, जहाँ उन्होंने हिप-हॉप संगीत के प्रति अपने जुनून को बढ़ाया

 14 साल की उम्र में, उन्होंने YouTube पर कवर गाने पोस्ट करना शुरू कर दिया और 2014 में वार्नर ब्रदर्स रिकॉर्ड्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया

ज़ोमैटो के फाउंडर और CEO  दीपिंदर गोयल ने हाल ही में ट्विटर पर पुष्टि की कि दुआ लिपा ज़ोमैटो फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देंगी

 लिपा की संपत्ति विभिन्न सोर्स से आती है, जिसमें उनका सफल संगीत कैरियर, एल्बम बिक्री और दौरे शामिल हैं. वह जगुआर और पोर्श जैसे  अपने विज्ञापनों से भी लाभ कमाती हैं

इसके अलावा, वह अपने न्यूज़लेटर और पॉडकास्ट, सर्विस 95 और अपनी मीडिया और प्रबंधन कंपनी, रेडिकल22 से आय अर्जित करती हैं, जिसे उन्होंने 2023 में  लॉन्च किया था

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह प्रति शो औसतन 1.2 मिलियन डॉलर कमाती हैं.  एक निजी कॉन्सर्ट के लिए उनकी बुकिंग 2 मिलियन डॉलर से 6 मिलियन डॉलर के बीच होती है

सेलिब्रिटी नेट वर्थ  के अनुसार , 2024 में दुआ लिपा की अनुमानित कुल संपत्ति $35 मिलियन है

Love You Zindagi कहें इन 6 सूत्रों के साथ!
Find out More