रेलवे की यात्रियों को सौगात, अब कहीं से भी करिए ट्रेन की टिकट बुक

Moneycontrol News April 30, 2024

By Roopali Sharma

लोकल-पैसेंजर ट्रेन का टिकट खरीदने के लिए अब आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला किया है और यात्रियों को बड़ी राहत दी है

टिकट खरीदने के लिए आपको रेलवे स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है

अब आप घर बैठे या कहीं से भी लोकल, पैसेंजर और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं

भारतीय रेलवे के UTS App से ट्रेन का टिकट बुक किया जाता है, रेलवे ने इसकी शर्तों में बदलाव किया है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले Suburban के लिए 20 किमी और Non-Suburban के लिए 50 किमी का दायरा था, इस दायरे के अंदर ही टिकट बुक हो सकते थे

मगर अब रेलवे ने GPS लोकेशन की Geofencing Limit को हटा दिया है, अब आप कहीं से भी टिकट बुक कर सकते हैं

नए बदलाव से दिल्ली-NCR , मुंबई, हैदराबाद आदि शहरों में चलने वाली लोकल-पैंसेजर ट्रेन के यात्रियों को फायदा होगा

ध्यान रहे कि UTS App से रेलवे स्टेशन या ट्रेन के अंदर टिकट बुक नहीं किया जा सकता है, रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेन के बाहर ही टिकट बुक होंगे

छुपा हुआ खजाना हैं साउथ की ये बेहतरीन फिल्में!
Find out More