by Roopali Sharma | OCT 02, 2024
लड़कियां हमेशा अपना वेडिंग लहंगा खरीदने के टाइम काफी कन्फ्यूज होती है. क्योंकि, उन्हें समझ नहीं आता है कि उन्हें आखिरकार किस तरह का लहंगा खरीदना चाहिए
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आपको लहंगा खरीदने के समय ध्यान रखने की जरूरत हैं
Short Height अगर आपकी हाइट शॉर्ट है तो A-Line Lehenga चुनना चाहिए. फिश कट स्टाइल लहंगा चुनकर हाइट में मामले में बेहतर दिख सकती हैं
Medium Height इस हाइट की दुल्हन के लिए ब्रॉड बॉर्डर वाले लहंगे बेस्ट रहते हैं. आप लहंगे में Vertical Work चुनें, इससे आपकी हाइट और लहंगे की खूबसूरती दोनों ही निखर कर आएगी
Long Height अगर आप लंबी हाइट वाली हैं तो आपको बॉटम लाइन पर Horizontal Work Lehenga चुनना होगा. इसके अलावा एजेज पर Scallops खूबसूरत दिखाएंगे
Pear Body Shaped इस बॉडी शेप वाली लड़कियों को ज्यादा फ्लो और हैवी पैटर्न वाला लहंगा चुनना चाहिए. इसी के साथ ब्राइट कलर का ब्लाउज चुनना चाहिए
Apple Shape Body लाइट फैब्रिक वाले फ्लोई औरLayered Lehenga Apple Shape वाली लड़कियों पर खूबसूरत लगते हैं. साथ में वाइड नेकलाइन चुनें
Hourglass Shape जिन लड़कियों की ये बॉडी शेप है उन पर सभी टाइप के लहंगे खूबसूरत लगते हैं. आरग्लास शेप वाली लड़कियां ए-लाइन चुनें, उसमें वो परफेक्ट लगेंगी
महिलाएं कई बार लहंगा खरीदते समय दुपट्टे से लेकर चोली तक भारी खरीद लेती है. जिसकी वजह से उनका पूरा लुक हैवी हो जाता हैं. आपको लहंगा खरीदते समय दुपट्टा हल्का लेना चाहिए. ताकि यह आपके पूरे लुक को बैलेंस में रखें