खुशखबरी! अब सोने के घूम जाने पर ज्वेलर्स देंगे डबल पैसे

By Roopali Sharma

Moneycontrol News May 07, 2024

गहनों की स्नैचिंग की घटनाएं आम हैं. यह किसी भी व्यक्ति के साथ कहीं भी हो सकती है

यदि हो जाए तो क्या किया जाए? क्या डेढ़-दो लाख का सोना यूं ही जाने दिया जाए? नहीं

आज हम आपको ऐसी जानकारी दे रहे हैं, जिससे आपकी मेहनत के पैसे से खरीदा गया गोल्ड चोरी होने की स्थिति में भी आपको नुकसान नहीं होगा

दरअसल, जब भी आप सोना खरीदते हैं तो उसी के साथ आपको एक इंश्योरेंस भी मिलता है. बिलकुल मुफ्त में

लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं होता. वे इंश्योरेंस  लेते नहीं, और सोना खो जाने की स्थिति में पछताते रह जाते हैं

यदि आपके पास वह इंश्योरेंस हो, तो आपने जिस कंपनी से सोना खरीदा है, वही कंपनी आपको आपका पैसा लौटाएगी

अगर आपने किसी बड़े गोल्ड ज्वैलर जैसे कि कल्याण ज्वैलर्स, गोल्ड & डायमंड, मालाबार गोल्ड जैसी बड़ी कंपनियों से सोना खरीदा है, तो आपको इंश्योरेंस मिलेगा ही

बड़े ज्वैलर्स के साथ-साथ अब से बहुत से छोटे ज्वैलर भी गोल्ड इंश्योरेंस ऑफर करने लगे हैं, ताकि ग्राहक बने रहें

बड़े ज्वैलर्स जब सोना खरीदते हैं तो वे खरीदे गए सोने को सुरक्षित रखने  के लिए ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं, जो कि एक साल के लिए होती है

इंश्योरेंस, दंगे, हड़ताल, छीनाझपटी, लूट, डकैती आदि जैसी घटनाओं से होने वाले नुकसान को भी कवर करता है

सभी कंपनियों की पॉलिसी एक जैसी नहीं होती. तो जब भी सोना खरीदें तो उनसे इस बारे में पूछ लें कि क्या इंश्योरेंस है? और अगर है तो कितने दिनों के लिए हैं

जानिए भारत के टॉप सैलरी पाने वाले CEO के बारे में!
Find out More