Image Credit: Canva

कैसे पता करे आपके नाम पर कहीं कोई फर्जी Sim Card तो नहीं?

by Roopali Sharma | FEB 25,  2025

दूरसंचार विभाग (DoT) ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को अलर्ट किया है. DoT ने कहा है कि साइबर अपराधी आपके नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी करा सकते हैं

Image Credit: Canva

फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर जारी किए गए सिम कार्ड का इस्तेमाल Cyber ​​Fraud के लिए किया जा सकता है. इसकी वजह से बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है

Image Credit: Canva

Department of Telecom ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी करते हुए लोगों को इससे बचने के तरीके के बारे में बताया है

Image Credit: Canva

दूरसंचार विभाग ने अपनी वीडियो में बताया कि इसके लिए आपको Sanchar Saathi (https://sancharsaathi.gov.in/) पोर्टल पर जाना होगा

Image Credit: Canva

सबसे पहले संचार साथी के वेब पोर्टल या ऐप पर जाएं यहां आपको Know Mobile Connections in Your Name वाला ऑप्शन मिलेगा

Image Credit: Canva

इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही यूजर्स के लिए TAFCOP का नया विंडो ओपन होगा, यहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें

Image Credit: Canva

इसके बाद आपके नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और पोर्टल में लॉग-इन कर लें. यहां आपको अपने नाम पर जारी सभी सिम कार्ड का विवरण मिल जाएगा

Image Credit: Canva

इसके बाद, आपको कोई फर्जी नंबर आपके नाम पर दिखाई दे तो उसे Not Required कर के हटाने का Request करें

Image Credit: Canva

Department of Telecommunications & Telecom Companies को रिक्वेस्ट मिलने के बाद आपके नाम से जारी उस नंबर पर कार्रवाई की जाएगी और उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा

Image Credit: Canva

सिम कार्ड Deactivate होने में कुछ दिन का वक्त लगता है. सिम को ब्लॉक करने के लिए किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाती है

Image Credit: Canva

60 साल बाद इस अद्भुत संयोग पर ऐसे करें महाशिवरात्रि पर पूजा
Find out More