इस्तेमाल की हुई चायपत्ती से बनाएं बेहतरीन खाद
By Roopali Sharma
Moneycontrol News
May 01
, 2024
चाय हर किसी के घर में बनती है लेकिन चाय बनाने के बाद हम चाय पत्ती फेंक देते हैं
लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय की इस्तेमाल की हुई चायपत्ती से आप काफी बेहतर खाद बना सकते हैं
अगर नहीं, तो आइए हम आपको चाय की पत्तियों से खाद बनाने के आसान तरीके के बारे में बताते हैं
उपयोग की हुई चाय पत्ती में दूध और चीनी होती है. ऐसे में पौधों में चीटी लग जाती हैं
इसलिए खाद बनाने के लिए बची हुई चाय पत्ती को दो बार पानी से धो लें
या फिर बची हुई चाय पत्ती को सादा पानी में दो बार उबाल लें इसके बाद इस चाय पत्ती को अच्छे से सुखा लें
अब इसे मिट्टी के घड़े में डालें. घड़े में थोड़े छेद कर सकते हैं जिससे हवा का अंदर जा सके
घड़े को ढक्कन से ढक दें और ऐसे स्थान पर रखें जहाँ यह धूप के संपर्क में न आए या बारिश में भीग न जाए
लगभग ढाई-तीन महीने बाद चाय पत्ती से खाद बन जाएगी. खाद को सूखा सकते हैं और उसे मिट्टी में मिलाकर तैयार कर सकते हैं
Met Gala का अजीब फैशन, पहनी गई मिलियन डॉलर की ड्रेस
Find out More