आम तरबूज का जूस ही नहीं इनकी बर्फियाँ भी खाकर ठंडक पाएं
Moneycontrol News May 20, 2024
By Roopali Sharma
इस मौसम में कूल रहने के लिए लोग अलग अलग तरकीब अपनाते हैं. कोई नींबू पानी पीता है, तो कोई कोल्ड ड्रिंक, किसी को सोडा
इन चीजों से भले ही आपको पल भर के लिए ठंडक का एहसास हो जाए, लेकिन इससे हेल्थ पर काफी खराब प्रभाव पड़ता है
ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में कुछ ठंडा और हाइड्रेटिंग बर्फी की तलाश में हैं, तो आप इन रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं
इसमें ज्यादा आपको मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है, मात्र 15 मिनट के अंदर आपकी मैंगो वाली बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी
इसमें बनाने के लिए आपको सामग्री चाहिए: 1 कप कटा हुआ आम, 1 कप चीनी, आधा कप दूध, 2 कप नारियल का बुरादा
Mango Burfi
एक ब्लेंडर में 1 कप कटे हुए आम और 1/2 कप दूध डालें. इससे चिकना पेस्ट बना लें. आम के पेस्ट को मध्यम आंच पर गर्म करें. इसमें चीनी मिक्स करें
अब नारियल पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं. लगभग 20 मिनट तक पकाएं और हर एक मिनट में चलाते रहें ताकि यह कढ़ाई में न जलें. आपको मिश्रण को तब तक पकाने की जरूरत है, जब तक यह आकार में न आ जाए और पैन के सभी किनारों को छोड़ दें
एक बार सख्त हो जाने पर, स्लैब को सांचे से बाहर निकालें और चौकोर टुकड़ों में काट लें. आपकी आम की बर्फी अब परोसने के लिए तैयार है
इसको बनाने के लिए तरबूज का रसके साथ ही अदरक, पानी, चीनी, कॉर्नस्टार्च, गुलाब जल, लाल फूड कलर, नींबू का रस , नारियल का रस चाहिए
Watermelon Coconut Barfi
सबसे पहले तरबूज के टुकड़ों को काटें और फिर मिक्सर जार में डालकर पीस लें. एक पैन में तरबूज का रस डालें. मिश्रण को हल्की आंच पर हल्का उबाल लें
अब एक छोटे कटोरे में कॉर्नस्टार्च को 5 बड़े चम्मच पानी के साथ मिलाकर घोल बना लें. धीरे-धीरे इस घोल को उबलते तरबूज के मिश्रण में डालें, लगातार चलाते रहें ताकि गांठ बनने से रोका जा सके
इसे तब-तक पकाएं जब तक तरबूज का मिश्रण गाढ़ा न हो जाए, जब यह गाढ़ा हो जाए तो इसे एक ट्रे में फैला लें. बस आपकी तरबूज और नारियल की बर्फी बनकर तैयार है
साड़ी को बना देंगे नंबर वन जब पहनेंगी ये डिजाइनर ब्लाउज!