बिना तेल के बनाएं, हेल्दी ऑयल फ्री आलू समोसे!

Moneycontrol News May 03, 2024

By Roopali Sharma

अगर आप टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ का भी ख्याल रखना चाहते हैं तो Baked Samosa की इस रेसिपी को जरूर आजमाएं 

सबसे पहले 2 कप आटा में थोड़ा सा नमक और 5 चम्मच तेल या घी मिलाकर अच्छी तरह मिला लें

आटे में इतना मोयन या घी डालना जरूरी है ताकि मिलाने के बाद आटे को मुट्ठी से बांधने पर बंध जाए 

आटे को कड़ा गूंथ लें और 30-40 मिनट तक ढंक कर रख लें

स्टफिंग तैयार करने के लिए 250 ग्राम या तीन मीडियम साइज के आलू उबाल लें. दो हरी मिर्च और एक इंच अदरक को कूट लें 

कड़ाही में तेल गर्म करके उसे जीरा डालें फिर हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर मिला लें 

इस मिक्स में आधा टीस्पून मिर्च, आधा टीस्पून धनिया पाउडर डालें. मिलाने के बाद उसमें आलू डाल तोड़कर डाल लें  

इसे मिलाने के बाद इसमें आधा छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधा छोटी चम्मच आमचूर और नमक डालें 

इन सबको मिलाने के बाद ठंडा कर लें और अंत में धनिया पत्ता बारीक काटकर मिला लें 

अब आटे की छोटी लोई लेकर बेल लें. और आधा काट लें. उसके किनारे मिलाकर तिकोना बना लें और उसमें एक जरूरत के हिसाब से आलू स्टफिंग कर दें 

जब तक आप समोसे भर रहे हों उसे किसी कपड़े से ढंक कर रखें ताकि वो समोसे की ऊपरी परत सूख ना जाए 

अब अंत में ओवन को 180 डिग्री C/356 डिग्री फारनेहाइट पर प्री हीट करें और एक बेकिंग ट्रे में समोसे रखें और उन पर ब्रश से ऑयल या घी लगा लें 

अब समोसे को ट्रे के साथ अवन में रख दें और 30 से 35 मिनट तक बेक करें. आपका ऑयल फ्री समोसा तैयार हो गया

अमेरिका की ये टॉप 10 कंपनी, जो दुनिया में करती हैं राज!
Find out More