धोनी की सलाह भी नहीं बदल पाई ऋतुराज की किस्‍मत!

By Roopali Sharma

Moneycontrol News May 02, 2024

ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर टॉस हार गए. IPL 2024 में 10 मैचों में वो 9 बार टॉस हार चुके हैं

पंजाब किंग्‍स के खिलाफ IPL मैच में वह टॉस के लिए मैदान पर इस उम्मीद के साथ आए थे कि MS धोनी की सलाह से उनकी किस्मत बदल सकती है

गायकवाड़ ने आसमान में सिक्‍का उछाला और जब सिक्‍का जमीन पर गिरा तो उन्‍होंने खुद पर हंसी आने लगी. एक बार फिर वो टॉस हार गए

टॉस हार  के बाद उन्‍हें पंजाब किंग्‍स के खिलाफ पहले बैटिंग करने मैदान पर आना पड़ा, जबकि वो पहले फील्डिंग चाहते थे

चेन्‍नई का ये 10वां मैच है और 10 में से गायकवाड़ ने 9 बार टॉस गंवाए. चेन्‍नई ने 10 में से सिर्फ KKR के खिलाफ ही टॉस जीता था

लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद गायकवाड़ ने कहा था कि टॉस से फर्क पड़ता है

गायकवाड़ ने बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में एक छोर संभाले रखा और 48 गेंद की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए

वह इसके साथ ही इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए

ऋतुराज गायकवाड़ इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 10 मैचों में 509 रन बनाए हैं

लंबे समय बाद साथ दिखे रानी मुखर्जी और आमिर खान!
Find out More