बनाएं रखना हो स्टाइल स्टेटमेंट तो ट्राई करें जान्हवी लुक्स!

Moneycontrol News July 11, 2024

By Roopali Sharma

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर अपनी अदाओं और लुक्स के लिए चर्चा में बनी रहती हैं

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर

वेडिंग के हर फंक्शन के लिए आप जान्हवी कपूर से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं. यहां आपको मेहंदी से लेकर संगीत तक हर ओकेजन के लिए आइडियाज मिल जाएंगे

जान्हवी के लुक्स

कॉकटेल पार्टी या फिर संगीत नाइट के लिए आप इस तरह की डिजाइनर गाउन बनवा सकती हैं. ये आपको इवेंट में सबसे डिफरेंट लुक देगा

फुल लेंथ गाउन

अगर आप किसी फंक्शन में ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो बनारसी साड़ी एक बढ़िया विकल्प साबित होगा.  आप एक्ट्रेस की ही तरह इस साड़ी के साथ स्लीवलेस प्लेन ब्लाउज कैरी कर सकती हैं  

बनारसी साड़ी

हल्दी के फंक्शन के लिए आप इस तरह की सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं. बालों में गजरा लगाकर आप फैशनेबल लुक पा सकती हैं

हल्दी लुक

मेहंदी फंक्शन के लिए आप इस तरह की सिंपल ग्रीन साड़ी पहन सकती हैं. इसके साथ प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज आपको क्लासी लुक देगा

सिंपल ग्रीन साड़ी

अगर आप पिंक कलर में कोई परफेक्ट आउटफिट की तलाश कर रही हैं, तो जान्हवी की इस साड़ी इंस्पिरेशन ले सकती हैं. एक्ट्रेस इस पिंक ओम्ब्रे साड़ी में  बेहद खूबसूरत लग रही हैं

पिंक ओम्ब्रे साड़ी

अगर आप भी सफेद रंग में कुछ डिसेंट पहनना चाहती हैं, तो जान्हवी कपूर की इस व्हाइट साड़ी को कैरी कर सकती हैं. इस लुक को पूरा करने के लिए आप एक्ट्रेस की तरह स्ट्रैपलेस सीक्विन बाउंड ब्लाउज पेयर कर सकती हैं

व्हाइट साड़ी

दोस्त की रिसेप्शन पार्टी के लिए आप एक्ट्रेस की तरह सिंपल लहंगे के साथ पर्ल ब्लाउज बनवा सकती हैं

पर्ल ब्लाउज

जान्हवी कपूर का ये फैशन स्टेटमेंट आल टाइम फेवरेट है किसी भी फंक्शन के लिए चाहे वह वेडिंग हो हल्दी हो या सिंपल लुक्स के लिए हो

आल टाइम फैशन स्टेटमेंट

Untitled
Find out More