महाशिवरात्रि पर शिवलिंग के जलाभिषेक और मुहूर्त जानिए
by Roopali Sharma | FEB 21, 2025
हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है. यह त्योहार शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक है. हर साल फाल्गुन माह की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है
Image Credit: Canva
इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, बुधवार को है. महाशिवरात्रि पर शिव दर्शन, पूजन व जलाभिषेक के लिए शिवालयों में शिव भक्तों की भारी उमड़ती है
Image Credit: Canva
मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक व पूजा करने से जीवन में सुख-शांति व समृद्धि कां आगमन होता है
Image Credit: Canva
मान्यता के अनुसार चार प्रहर की पूजा का विशेष महत्व है. जानिए महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा का समय और जलाभिषेक का ब्रह्म मुहूर्त
Image Credit: Canva
महाशिवरात्रि पर शिवजी के जलाभिषेक का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 09 मिनट से सुबह 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगा
Image Credit: Canva
महाशिवरात्रि पर शिव पूजन के लिए निशिता काल मुहूर्त 27 फरवरी 2025 को सुबह 12:09 से सुबह 12:59 तक रहेगा पूजन की कुल अवधि 50 मिनट रहेगा
Image Credit: Canva
शुभ संयोग और शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की आराधना करने से उनके भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी
Image Credit: Canva
महाशिवरात्रि पर्व के दिन भगवान शिव की उपासना के समय शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करना शुभ होता है
Image Credit: Canva
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को चंदन का तिलक लगाएं. बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ने का रस, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाएं
Image Credit: Canva
Kangana Ranaut के बारे में हैरान कर देने वाली 9 बातें!