क्यों हमारे पूर्वज कह गए खाना चाहिए खिचड़ी संक्रात पर?
by Roopali Sharma | JAN 13, 2025
पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति 14 जनवरी को है. हर साल मकर संक्रांति का त्यौहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है
Image Credit: Canva
इस पर्व को नई ऋतु और नई फसल का भी संकेत माना जाता है. मकर संक्रांति के दिन को देवी-देवताओं का माना जाता है. इस बात का उल्लेख पुराणों में देखने को मिलता है
Image Credit: Canva
वहीं, इस मौके खिचड़ी खाने की परंपरा काफी लंबे समय से चली आ रही है, जिसका पालन लोग आज भी करते हैं. तो आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण के बारे में
Image Credit: Canva
एक पौराणिक कथा के अनुसार, जब भारत पर खिलजी का आक्रमण हुआ था, तब युद्ध के कारण लोग ठीक से खाना नहीं खा पा रहे थे. तब गुरु गोरखनाथ ने एक उपाय बताया
Image Credit: Canva
युद्ध खत्म होने पर गुरु गोरखनाथ और उनके साथियों ने मकर संक्रांति के दिन यह खिचड़ी बनाई, इसे बांटा और इसका नाम खिचड़ी रखा. तब से मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने की परंपरा बन गई
Image Credit: Canva
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है. खिचड़ी बेहद ही पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन है. इसका संबंध सूर्य और शनि से भी माना जाता है
Image Credit: Canva
मकर संक्रांति पर दान का भी खास महत्व है. इस दिन खिचड़ी का दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है. दान से व्यक्ति को पुण्य मिलता है
Image Credit: Canva
मकर संक्रांति के दिन दान करने से जीवन में खुशहाली और समृद्धि आती है. इसलिए इस दिन तिल का दान करने से सूर्य देव और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है
Image Credit: Canva
इसके अलावा गरीब लोगों को गर्म वस्त्र का दान करें. इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है