IITian बाबा पहुंचे महाकुंभ, ऐसे बनें इंजीनियर से सन्यासी
by Roopali Sharma | JAN 14, 2025
Image Credit: Canva
Image Credit: Canva
दुनिया के सबसे बड़े महापर्व, महाकुंभ का आगाज हो चुका है. दुनिया के कई कोनों से लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज आ रहे हैं
Image Credit: Canva
महाकुंभ में आए कई अनोखे साधु-संत और नागा साधु लगातार सुर्खियों में है. इसी बीच IITians बाबा भी अचानक चर्चा में आ गए हैं
Image Credit: Canva
IITian बाबा का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. न्यूज 18 को दिए इस इंटरव्यू में उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं
Image Credit: Canva
इंटरव्यू के दौरान पत्रकार को बाबा की भाषा पर शक हुआ. ऐसे में उन्होंने बाबा से पूछ ही लिया कि आप काफी अच्छे से बात कर रहे हैं और भाषा से काफी पढ़े-लिखे लगते हैं
Image Credit: Canva
इसके जवाब में बाबा ने कहा कि हां मैंने IIT बॉम्बे से Aerospace में Engineering की है. IITian बाबा का असली नाम अभय सिंह है
Image Credit: Canva
IIT मुंबई में 4 साल पढ़ाई करने के बाद उनकी रुचि फोटोग्राफी की तरफ हो गई. 3 इडियट्स फिल्म की तरह उन्होंने इंजीनियरिंग के बाद फोटोग्राफी में करियर बनाना चाहा
Image Credit: Canva
इस दौरान उन्होंने 1 साल तक फिजिक्स की कोचिंग भी पढ़ाई. Arts में मास्टर्स करने के बाद फोटोग्राफी शुरू की. जब उसमें भी मन नहीं लगा तो सब छोड़कर संन्यास ले लिया
Image Credit: Canva
संन्यास लेने का कारण बताते हुए बाबा ने कहा कि यह सबसे बढ़िया अवस्था है. ज्ञान के पीछे चलते जाओ, चलते जाओ, कहां तक जाओगे? यहीं पर आओगे
Image Credit: Canva
गोरख बाबा के नाम से मशहूर होने वाले साधू का असली नाम अभय सिंह है. अभय कॉलेज के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे हैं
दुनिया की सबसे खराब Airlines में Indigo का नाम भी!