Met Gala 2024 के रेड कार्पेट पर Alia Bhatt ने बिखेरा
हुस्न
का जलवा
Moneycontrol News May 07, 2024
By Roopali Sharma
Met Gala 2024 यानी फैशन की सबसे बड़ी रात का आगाज 6 मई को न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुआ
इस दौरान फैशन के इस सबसे बड़े इवेंट में सेलेब्स का ग्लैमर और स्टाइलिश लुक्स देखने को मिला
तो चलिए आपको दिखाते हैं इस साल मेट गाला के कारपेट पर किस-किस ने अपना जलवा बिखेरा
एक बार फिर से आलिया भट्ट Met Gala 2024 में बेहद शानदार और स्टाइलिश अंदाज में नजर आई हैं
आलिया ने मेट गाला के पहले दिन के लिए सब्यसाची की फ्लोरल साड़ी को पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं
यह साड़ी भारत के सबसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों में से एक सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की गई है
जेनिफर ने बेज और सिल्वर कलर का खूबसूरत गाउन पहना हुआ था
अभिनेत्री ली मिशेल ने मेट गाला के कारपेट पर अपना बेबी बंप पर शो किया. इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू कलर के रफल गाउन में नजर आईं
“द गार्डन ऑफ टाइम” थीम के मेट गाला कारपेट पर एक्ट्रेस जेसिका भी नजर आई. उन्होंने इस मौके पर ढेर सारे फूलों से बना गाउन पहना था
Lana Del Rey इस फैशन शो में बेज कलर की ड्रेस में नजर आई, जो पेड़ की तरह लग रही थी
डेमी जीन मूर एक अमेरिकी अभिनेत्री और निर्माता हैं. ब्लैकस व्हाइट एंड पिंक कॉम्बिनेशन वाले गाउन में एक्ट्रेस बेहद खूबसूत दिखीं
मेट गाला में यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया. इस दौरान डोजा कैट व्हाइट कलर के सिंपल ड्रेस में नजर आईं, जो पूरा ट्रांसपेरेंट थी
अमेरिकी अभिनेत्री और सिंगर Zendaya ने भी मेट गाला में अपने फैशन का जलवा बिखेरा. इस मौके पर अभिनेत्री ब्लैक कलर के गाउन में नजर आईं
दक्षिण अफ्रीकी सिंगर Tyla ने इस साल मेट गाला में अपना डेब्यू किया. इस मौके पर सिंगर खूबसूरत गाउन में नजर आई, जो असल में रेत से बनी हुई थी
क्या करें बर्गर बन को फ्रेश बनाए रखने के लिए?
Find out More