Mother’s Day को बनाएं खास इन सोलो ट्रिप के साथ!

Moneycontrol News May 09, 2024

By Roopali Sharma

कहते है जब किसी इंसान का जन्म होता है तो उसके साथ  हजारों रिश्ते जुड़ जाते है, लेकिन मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे  खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है

मां के इस प्यार और रिश्ते के लिए एक खास दिन होता है. इस दिन को मदर्स डे कहते हैं, यह हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है

इस साल 12 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है.आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स में भी इसकी धूम देखने को मिलती है

तो आइए इस मदर्स डे पर जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां आप अपने बच्चे के साथ मदर्स डे मना सकते हैं

अगर आप मदर्स डे पर कुछ खास करने का प्लान कर रहे हैं तो आप अपने नई बोर्न बेबी  के साथ यहां सोलो ट्रिप पर जा सकते हैं

यहाँ पर बेबी के साथ ऊटी झील,  पाइकारा झरना, केट्टी तक टाॅय ट्रेन की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं. यकीनन बेबी को इन सब एक्टिविटीज को काफी एन्जॉय करेंगे

Ooty, Tamil Nadu

अगर आप शांत और ठंडी जगह पर वक्त बिताना चाहते हैं तो बेबी को लेकर कुफरी जाएं. इस महीने में कुफरी का मौसम काफी सुहावना और ठंडा होता है

Kufri, Himachal Pradesh

यहाँ पर आप आपने बेबी  के साथ पहाड़ों के बीच नैनीताल में  केव गार्डन, टिफिन टॉप और स्नो व्यू पॉइंट जैसी शानदार जगहों पर घूम सकते हैं

Nainital

आप चाहें तो अपने बच्चे के साथ हरिद्वार-ऋषिकेश जरूर जाएं. यहां आपको मंदिरों के दर्शन के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग करने का भी मौका मिलेगा

Haridwar-Rishikesh

अगर आप दिल्ली की गर्मी से दूर अपने बेबी  को किसी हिल स्टेशन पर ले जाना चाहते हैं, तो मनाली ले जा सकते हैं. हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में बेबी को गर्मी के मौसम में सुकून मिलेगा

Manali

इस साल अपने पहले मदर्स डे को बनाएं खास इन सोलो ट्रिप के साथ 

ये 9 सत्य हर मनुष्य को खुश रहने के लिए स्वीकार करना चाहिए!
Find out More