धोनी का पुराना घर बना उनके फैन का आशियाना!

Moneycontrol News April 23, 2024

By Roopali Sharma

भारत को क्रिकेट का वर्ल्ड कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का कभी रांची के मैकोन कॉलोनी में घर था

इस घर का नंबर E-25 है. 2009 से पहले धोनी का परिवार यहीं रहता था

उस समय धोनी क्रिकेट खेलकर वापस आते तो उनकी एक फेन माही की एक झलक पाने के लिए घंटों इस घर के बाहर खड़ी रहती थी

इस फैन का नाम अपर्णा सिन्हा है. जो घंटों तक बाहर खड़े हो कर धोनी का इंतज़ार करती थी 

अर्पणा सिन्हा अपने परिवार के साथ आज उसी E-25 कार्टर में लगभग 10 साल से ज्यादा समय से रह रही हैं

अर्पणा सिन्हा ने बताया कि वह धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं. उनका यह सौभाग्य है कि जिस घर में धोनी रहते थे, अब उस घर में वह रह रही हैं

अर्पणा सिन्हा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता सुशांत भी उनके आवास पर आए थे

अर्पणा सिन्हा के मुताबिक, IPL में जब धोनी की बेटिंग आती है तो वह कोई काम नहीं करतीं. वह और उनका परिवार धोनी की पूरी बैटिंग देखता है

फिल्म के डायरेक्टर ने अपर्णा सिन्हा को एक लेटर बॉक्स गिफ्ट किया था जो आज भी E-25 क्वार्टर के मुख्य दरवाजे पर लगा हुआ है

Happy Birthday Manoj Bajpayee!
Find out More