WhatsApp में आ रहा एक और कमाल का फीचर
Moneycontrol News May 17, 2024
By Roopali Sharma
वॉट्सऐप पर प्राइवेसी को लेकर लगातार बड़े कदम उठाए जा रहे है, और अब कंपनी ने एक और जरूरी फीचर की तैयारी कर रही है
कंपनी स्क्रीनशॉट को ब्लॉक करने वाले फीचर पर फरवरी से काम कर रही है, और अब इसे IOS के लिए पेश करने की तैयारी की जा रही है
WABetaInfo से मिली जानकारी के मुताबिक वॉट्सऐप के iOS यूज़र्स के लिए भी प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेने का फीचर आने वाला है
रिपोर्ट के मुताबिक iOS के लिए वॉट्सऐप के बीटा प्रोग्राम का लेटेस्ट अपडेट, वर्जन 24.10.10.70 TestFlight के माध्यम से उपलब्ध है
आने वाला अपडेट iOS यूज़र्स को प्रोफ़ाइल फोटो के स्क्रीनशॉट लेने से रोकेगा. बता दें कि ये फीचर एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए पहले से ही लागू हैं
WABetaInfo ने इसे लेकर स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिससे पता चला कि लॉन्च होने पर ये फीचर कैसे काम कर सकता है
जब iOS यूज़र्स किसी प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेने का प्रयास करेंगे तो यूज़र्स को सूचित करने वाला एक पॉप-अप नोटिफिकेशन मिल सकता है
इसके अलावा हाल ही में वॉट्सऐप ने iOS यूज़र्स के लिए अपनी थीम को एक ग्रीन इंटरफेस में बदल दिया
भारत में iOS यूज़र्स को पिछले महीने वॉट्सऐप का नया अपडेट मिलना शुरू हुआ, जिसमें इंटरफेस रेगुलर ब्लू के बजाय ग्रीन-थीम वाला था
वॉट्सऐप स्टेटस बार से लेकर चैट-लिस्ट विंडो तक सभी के डिज़ाइन में कुछ बदलाव देखे गए हैं
लड़की की ख्वाहिश पूरी करने के लिए गौतम ने किया ‘गंभीर’ काम
Find out More