सलमान खान मुंबई में बना रहे हैं 19 मंजिला होटल
सलमान खान मुंबई में 19 मंजिल का होटल बना रहे हैं
BMC ने समुद्र के किनारे कार्टर रोड प्लॉट पर होटल की बनाने की मंजूरी दे दी है
इसका मालिकाना हक सलमान खान की मां सलमा खान के पास है
सलमान खान का परिवार बॉलीवुड के उन कई परिवारों में से एक है जिन्होंने रियल एस्टेट में भारी निवेश किया है
अभिनेता के पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने बेटे सलमान समेत अपने परिवार के लिए हमेशा संपत्तियां खरीदते हैं
19 मंजिला इमारत में पहली और दूसरी मंजिल पर एक कैफे और एक रेस्टोरेंट होगा
तीसरी मंजिल एक जिम और स्विमिंग पूल होगा
चौथी मंजिल का इस्तेमाल सर्विस फ्लोर के रूप में किया जाएगा
पांचवीं और छठी मंजिल पर कन्वेंशन सेंटर होगा
होटल के लिए सात से 19वीं मंजिल का इस्तेमाल किया जाएगा