सऊदी अरब ने रचा नया फैशन शो का इतिहास!

Moneycontrol News May 18, 2024

By Roopali Sharma

Saudi Arabia के इतिहास में 17 मई को नई इबारत लिखी गई.  जो पूरी दुनिया में मशहूर हो रही है

एक ऐसा देश जहां एक दशक से भी कम समय पहले तक महिलाओं को शरीर को पूरा कवर करने वाली ड्रेस पहनना जरूरी था

उसी देश में एक ऐसा पहला Fashion show आयोजित किया गया जिसमें Swimsuit models शामिल हुईं

जहां हज और उमरा करने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं. अब इसी देश में सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान फैशन शो आयोजित करा रहे हैं

पूल साइड में आयोजित इस शो में Moroccan designer Yasmina Kanjal के डिजाइन की हुईं ड्रेस पेश की गईं

इनमें से ज्यादातर लाल, बेज और नीले रंग के वन-पीस सूट शामिल थे. फैशन शो में पेश हुईं अधिकांश मॉडलों के कंधे खुले थे

यह फैशन शो सउदी अरब के पश्चिमी तट पर स्थित सेंट रेजिस रेड सी रिजॉर्ट में रेड सी फैशन वीक के उद्घाटन के दूसरे दिन हुआ

इस फैशन शो का हिस्सा बने French influenza Raphael Simacourbe ने कहा कि उनकी नजर में कुछ भी अजीब नहीं है

उन्होंने कहा कि, “ऐसा करना उनके लिए बहुत बहादुरी का काम है, इसलिए मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं

कैसे एक शौक ने बना दिया इस आदमी को करोड़पति?
Find out More