by Roopali Sharma | OCT 04, 2024
पूरे देश में शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी है. माता रानी का आगमन हो चुका है नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा की विशेष रूप से पूजा की जाती है
माना जाता है कि नवरात्रि के 9 दिनों तक माता रानी अपने भक्तों के बीच पृथ्वी लोक पर ही रहती हैं और उनकी समस्त परेशानियां दूर करती है
शारदीय नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष उपाय करने से माता रानी खुश होती हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी करती हैं
ऐसी में आइए जानते हैं नवरात्रि के दिनों में कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे आप पर माता रानी की कृपा बरसती है
धार्मिक रूप से नवरात्रि में चांदी का सिक्का घर लाना बेहद शुभ माना जाता है इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है
नवरात्रि के पावन पर्व पर तुलसी का पौधा घर लाना भी शुभ माना जाता है. कहा जाता है माता तुलसी के आगे नवरात्रि में दीपक जलाने से माता प्रसन्न होती हैं घर में सुख समृद्धि बनी रहती है
नवरात्रि में माता रानी का 16 श्रृंगार करना चाहिए. महिलाएं नवरात्रि में मां दुर्गा को 16 श्रृंगार अर्पित करें ऐसा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है
नवरात्रि में माता लक्ष्मी की तस्वीर अथवा मूर्ति घर लाना बेहद शुभ होता है. पूजा के स्थान पर माता लक्ष्मी की भी मूर्ति या तस्वीर की स्थापित करनी चाहिए
देवी मां को ताजे पान के पत्ते पर सुपारी और सिक्के रखकर समर्पित करें ऐसा करने से माता जगत जननी जगदंबा प्रसन्न होती हैं घर में सुख समृद्धि बनी रहती है