by Roopali Sharma | OCT 03, 2024
नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है. इस त्योहार में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है
अब ऐसे में इस दौरान मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों का अलग-अलग दिन श्रृंगार किया जाता है. अब प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मां दुर्गा के अलग-अलग श्रृंगार करने का विशेष महत्व है
आइए इस स्टोरी के माध्यम से ज्योतिषाचार्य पंडित से विस्तार से जानते हैं कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का किस विधि से श्रृंगार करना शुभ माना जाता है
First Day Shailputri नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है. इस दिन मां शैलपुत्री को पीला वस्त्र पहनाकर उनके बालों का श्रृंगार करना शुभ माना जाता है
Second Day Brahmacharini नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणीकी आराधना की जाती है. इस दिन उन्हें सिंदूर और द्रव्य चढ़ाना चाहिए. इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है
Third Day Chandraghanta नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. इस दिन इनके माथे में सिंदूर चढ़ाना शुभ माना जाता है
Fourth Day Kushmanda नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना करने का विधान है. इस दिन मां की आंखों का श्रृंगार करना शुभ माना जाता है
Fifth Day Skandmata नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है. इस दिन मां के अंग की पूजा की जाती है
Sixth Day Katyayani नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. इस दिन माता का श्रृंगार किया जाता है. इससे सुख-शांति की प्राप्ति होती है
Seventh Day: Kalaratri नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करने का विधान है. इस दिन बेल के पेड़ के नीचे पूजा और आवाहन किया जाता है
Eighth Day: Mahagauri नवरात्रि के दिन आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है. इन्हें गुलाबी रंग बेहद पसंद है. इस दिन मां को गुलाबी रंग का ही श्रृंगार करना चाहिए
Ninth Day: Siddhidatri नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन हवन करते हैं और माता से प्रार्थना करते हैं