Maha kumbh में 10 अनोखे बाबा और साधुओं की अतरंगी दुनिया!
by Roopali Sharma | JAN 22, 2025
महाकुंभ 2025 में तमाम साधु और संत पहुंचे हुए हैं. इनमें से कुछ बाबा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं
Image Credit: Canva
महाकुंभ में अभय सिंह IIT वाले बाबा के रूप में मशहूर हैं. वह जूना अखाड़े के शिविर में रहते हैं. यहां पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंच रहे है
Image Credit: Canva
IIT Baba
महाकुंभ में कांटे वाले बाबा भी काफी मशहूर हो रहे हैं. इनका दावा है कि यह पिछले करीब 40 साल से इस तरह से तपस्या कर रहे हैं
Image Credit: Canva
Thorn Baba
महाकुंभ में पहुंचे महंत राजापुरी जी महाराज अपने खास अंदाज के लिए वायरल हो रहे हैं. इनके सिर पर हमेशा एक कबूतर बैठा रहता है
Image Credit: Canva
Pigeon Baba
महाकुंभ में पहुंचे नागा साधु कुशपुरी स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हैं. भक्तों के बीच वह स्कॉर्पियो बाबा के रूप में मशहूर हैं
Image Credit: Canva
Scorpio Baba
लिलिपुट बाबा के नाम से मशहूर संत गंगा गिरी 57 साल की उम्र के हैं. उन्होंने पिछले 32 साल से स्नान नहीं किया है
Image Credit: Canva
Lilliput Baba
अनाज बाबा को देखने वाले काफी हैरान रह जाते हैं. उन्होंने सिर पर लगाए कपड़े में अनाज उगा रखा है
Image Credit: Canva
Anaaj Baba
महाकुंभ में चाबी वाले बाबा भी काफी फेमस हैं. इनका नाम, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा है. गले में 20 किलो से ज्यादा वजनी चाबी लटकाए रहते हैं
Image Credit: Canva
Chabi Baba
रबड़ी वाले बाबा भी महाकुंभ में काफी फेमस हैं. वह श्रद्धालुओं में रबड़ी बांटते हैं. गुजरात से आए इस संत का नाम महंत देवगिरी महाराज है