OTT Release: CTRL से The Tribe तक, OTT पर होगा बड़ा धमाका!

by Roopali Sharma | OCT 01, 2024

अक्टूबर का पहला हफ्ता कमाल का होने वाला है.  दरअसल, इस हफ्ते OTT पर एक या दो नहीं, बल्कि सात वेब सीरीज और फिल्में दस्तक देने जा रही हैं

नई मूवीज और शो इस फेस्टिव सीजन में रिलीज होंगी. GOAT से लेकर CTRL  फिल्में और Manvat Murders वेब सीरीज ऑनलाइन प्रीमियर के लिए तैयार हैं

Goat विजय थलपति की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (गोट- GOAT) OTT पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है ये फिल्म  3 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी

Ctrl अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘Ctrl’ 4 अक्टूबर के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी इस फिल्म में AI की पावर दिखाई गई है

The Tribe इन्फ्लुएंसर्स पर बनी फिल्म ‘द ट्राइब’ 4 अक्टूबर के दिन रिलीज होगी। ये  फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी, इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है

Manawat Murders सोनी लिव पर 4 अक्टूबर के दिन ‘मानवत मर्डर्स’ रिलीज होगी.  ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है

Salem’s Lot थ्रिलर और हॉरर के शौकीन के लिए ‘सलेम्स लॉट’ आ रही है.  ये शो 3 अक्टूबर के दिन मैक्स नाम के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी

Amar Prem ki kahani ‘अमर प्रेम की प्रेम कहानी’ भी 4 अक्टूबर को रिलीज होगी.  इसे आप जियो  सिनेमा पर दे सकते हैं 

The Signature ‘द सिग्नेचर’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में अनुपम खेर ने लीड रोल प्ले किया है. ये मराठी फिल्म ‘अनुमती’ की हिंदी रीमेक है.  ये 4 अक्टूबर  के दिन जी 5 पर रिलीज होगी

The Platform 2 लोकप्रिय साइंस फिक्शन एक्शन हॉरर वेब सीरीज नए सीजन के साथ वापस आने के लिए तैयार है. यह सीरीज 4 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी

व्हिस्की का मजा किस में है सोडा या पानी में?
Find out More