कहीं आप घर के मुख्य द्वार पर तो नहीं रखते ये चीजें? 

Moneycontrol News April 29, 2024

By Roopali Sharma

घर का मुख्य दरवाजा केवल अंदर आने का रास्ता नहीं होता, बल्कि घर में आने  वाली पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी की भी एंट्री यहीं से होती है

इसलिए लोग घर के गेट और गेट के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखते हैं

वहीं कई बार हम घर के मुख्य द्वार पर ऐसी चीज़ें रख देते हैं जिससे लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती हैं तो ये घर की आर्थिक स्थिति को खराब करने का कारण भी बनता है

आइए जानते हैं घर को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए

घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी जूते चप्पल की अलमारी नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से लक्ष्मी जी का प्रवेश द्वार बंद हो जाता है और घर में आर्थिक हानि होने लगती है

घर के मुख्य द्वार पर कंटीले पौधे भी नहीं लगाने चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर कंटीले पौधे लगाने से घर में अशांति आती  है

लाफिंग बुद्धा का मुंह बाहर होने का मतलब है धन का घर से बाहर जाना. इसलिए यदि आप घर पर लाफिंग बुद्धा रखते हैं तो इसका मुंह हमेशा घर के अंदर की तरफ रखें

घर के सामने पेट्रोल पंप होना भी वास्तु दोष का कारक होता है.इससे घर के अंदर परेशानी बनी रहती है

घर के मेन गेट के सामने कूड़ा-कचरा या फिर गंदगी बिलकुल नहीं होनी चाहिए.  इससे घर के सदस्यों को धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है

झाड़ू की सही दिशा जहां दरिद्रता को दूर करती है, वहीं मुख्य द्वार पर झाड़ू रखने से कई तरह की परेशानियां आती हैं

घर के मुख्य दरवाजे के सामने कभी भी खाली बाल्टी  न रखें। इससे घर में  नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

घर के मुख्य दरवाजे के सामने बिजली के तार या खंभे नहीं होने चाहिए. इसका बुरा असर घर में महिलाओं पर पड़ता है 

ये Alcohol ब्रांड भारत ही नहीं दुनिया में हो रहे फेमस!
Find out More