by Roopali Sharma | OCT 09, 2024
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन karva chauth का व्रत रखा जाता है, जो इस बार 20 अक्टूबर को है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, Karwa Chauth के पावन दिन यदि पति-पत्नी अपनी राशि अनुसार लकी रंग के कपड़े पहनते हैं, तो उनके बीच प्रेम बढ़ता है
आज हम आपको बताते हैं कि Karwa Chauth के दिन किस राशि के लोगों के लिए कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा
Aries विवाहित जोड़े इस दिन गोल्डन या लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं. महिलाएं साड़ी, लहंगा या सूट पहन सकती हैं, जबकि पुरुषों के लिए कुर्ता पजामा पहनना शुभ रहेगा
Taurus करवा चौथ के दिन महिलाओं के लिए सिल्वर रंग की साड़ी पहनना शुभ रहेगा. वहीं पुरुष इस दिन सिल्वर रंग का कुर्ता पजामा या शेरवानी पहन सकते हैं
Gemini इस राशि के लोगों के लिए हरा रंग सबसे अनुकूल रहता है. इस दिन महिलाएं हरे रंग की साड़ी या सूट पहन सकती है
Cancer Karva Chauth के दिन कर्क राशि के लोग लाल रंग के कपड़े जरूर पहनें. इस रंग के कपड़े धारण करना आपके लिए लकी रहेगा
Leo Karwa Chauth के खास दिन महिलाएं ऑरेंज, गोल्डन या लाल रंग का सूट, साड़ी या ड्रेस पहन सकती हैं, जबकि पुरुषों के लिए सूट या ब्लेजर पहनना सही रहेगा
Virgo कन्या राशि के लोगों के लिए लाल और गोल्डन कलर लकी रहता है. ऐसे में इस खास दिन महिलाएं इस रंग की साड़ी जरूर पहनें
Libra करवा चौथ के खास दिन महिलाओं के लिए लाल या सिल्वर रंग की साड़ी या सूट पहनना शुभ रहेगा. इसके अलावा पुरुष कुर्ता पजामा, सूट या ब्लेजर में से कुछ भी पहन सकते हैं
Scorpio इस राशि के जातकों के लिए लाल रंग शुभ रहता है. इसके अलावा लाल रंग को सुहाग का भी प्रतीक माना जाता है
Sagittarius इस शुभ दिन महिलाएं आसमानी या पीले रंग की साड़ी या सूट पहन सकती हैं, जबकि पुरुषों के लिए ब्लेजर, सूट या कुर्ता पजामा पहनना ज्यादा अच्छा रहेगा
Capricorn मकर राशि के लोगों के लिए नीला रंग लकी रहता है. ऐसे में इस राशि के लोग अपने खास दिन नीले रंग के Outfits पहन सकते हैं
Aquarius सिल्वर रंग की साड़ी, सूट या लहंगा आदि महिलाएं करवा चौथ के दिन पहन सकती हैं. इसके अलावा पुरुषों के लिए कुर्ता पजामा पहनना ज्यादा अच्छा रहेगा
Pisces पीले रंग की साड़ी, सूट, शेरवानी या कुर्ता पजामा इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा. मान्यता है कि रंगों के प्रभाव के कारण जीवन में Positive बदलाव आता है