Image Credit: Canva
भूल से भी भूले न इन बातों को घर में दीपक लगाते समय!
by Roopali Sharma | mar 06, 2025
हिंदू धर्म में हर दिन सुबह-शाम दोनों वक्त पूजा-पाठ के दौरान या घर के मंदिर दीपक जलाने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है
Image Credit: Canva
मान्यता है कि यदि नियमित रूप से दीपक जलाया जाता है, तो घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है
Image Credit: Canva
इसके साथ ही वास्तु दोष बढ़ाने वाली Negative Energy खत्म होती है. लेकिन इसे जलाने के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना होता है
Image Credit: Canva
रोज शाम के समय मुख्य द्वार के पास दीपक लगाना चाहिए. ये दीपक घर में नकारात्क ऊर्जा के प्रवेश को रोकता है
Image Credit: Canva
यदि आप पूजा के दौरान घी का दीपक जला रहे हैं तो उसे अपने बाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए, जबकि तेल का दीपक दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए
Image Credit: Canva
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा के बीच में दीपक बुझना नहीं चाहिए. ऐसा होने पर पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल
पाता है
Image Credit: Canva
घी के दीपक के लिए सफेद सूती बत्ती का प्रयोग करना चाहिए, जबकि तेल के दीपक के लिए लाल धागे से बनी बत्ती सर्वोत्तम मानी जाती है
Image Credit: Canva
दीपक जलाते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए- शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तु
Image Credit: Canva
हिंदू घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है. ऐसे में रोजाना तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से लक्ष्मी मां की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है
Image Credit: Canva
Matching Heels नहीं Matching Sneakers लें लहंगे के साथ
Find out More