गर्मी में तप रहा है घर तो बस ये करने से हो जाएगा एकदम कूल कूल
तपती धूप ने घर के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. जैसे-जैसे दिन गुजर रहा है गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है
तापमान बढ़ने के साथ ही घर में भी तपन बढ़ने लगती है और घर में भी आराम नहीं मिलता
ऐसे में हर किसी के पास घर को ठंडा करने के लिए एसी होना जरूरी नहीं
अगर आप अपने घर को ठंडा रखना चाहते हैं तो इन देसी जुगाड़ को ट्राई कर सकते हैं. जिससे कि दिन में तेज धूप जब दीवारों पर पड़े तो घर गर्म ना हो और कमरा ठंडा बना रहे
बाजार में कई ऐसी कंपनियां हैं जो हीट प्रूफ पेंट बेचती हैं. ऐसे पेंट आप बाहरी दीवारों पर लगवा सकते हैं. ये धूप की तपिश को सोखते नहीं बल्कि रिफ्लेक्ट कर देते हैं
Heat Proof Paint
खिड़कियों पर डालें गीले कपड़े कमरे को ठंडा रखने का ये देसी जुगाड़ अच्छा है. जो गर्मी में कमरे में ठंडक पैदा करेंगे
Wet Clothes
बाहर की तेज धूप को कमरे में आने से रोकने के लिए लिए आप गहरे रंग के भारी पर्दे खिड़की और दरवाजों पर लगाएं. इस तरह गर्म हवा घर के अंदर नहीं आ पाएगी
Heavy Curtains
सीलिंग फैन का इस्तेमाल दिन के वक्त ना करें. क्योंकि गर्म छत की वजह से पंखे से गर्म हवा आती है. जो कमरे को और भी ज्यादा गर्म कर देती है
Avoid Ceiling Fans
कमरे में वेंटिलेशन बनाए रखने के लिए एक्जॉस्ट फैन चलाएं. जिससे गर्म हवा कमरे के बाहर निकलती रहे और कमरा गर्म हवा से ना भरे
Exhaust Fan
अगर घर के आसपास जमीन खाली पड़ी है तो बेहतर होगा कि आप यहां बड़े और हरे भरे पौधे लगाएं. ये घर के आसपास हवा को ठंडा करेंगे
Plant Trees
अगर आप चाहते हैं कि बिना एसी के कमरों को ठंडा रखें तो ये ट्रिक्स काम आ सकते हैं